कानपुर के सेन पश्चिमपारा में मां ने पूजा का सामान लेने भेजा, ट्रक की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत

✍️NNS Desk
कानपुर के सेन पश्चिमपारा में मां ने पूजा का सामान लेने भेजा, ट्रक की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत

कानपुर के सेन पश्चिमपारा थानाक्षेत्र के बिगनवा गांव निवासी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभय यादव (22) की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई. जन्माष्टमी पर मां के कहने पर वह पूजा का सामान और पंचामृत के लिए दही लेने स्कूटी से निकला था.

गांव से करीब 200 मीटर आगे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, इसी दौरान अभय पहियों के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया.

बिगनवा गांव निवासी किसान रंजीत सिंह का इकलौता बेटा अभय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. शुक्रवार को जन्माष्टमी के चलते घर में पूजा की तैयारी चल रही थी. शाम करीब सात बजे मां ऊषा ने उसे पूजा का सामान और पंचामृत के लिए दही लाने भेजा था. अभय स्कूटी लेकर घर से निकला था.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद चालक ने ट्रक रोकने के बजाय उसे लेकर भागने का प्रयास किया. इसी दौरान अभय ट्रक की चपेट में आकर पहियों के नीचे आ गया. गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश से और खबरें