महोबा में बारातियों से भरी कार श्यामा नाले में डूबी, सभी सुरक्षित; मौके पर कई थानों की पुलिस

✍️NNS Desk
महोबा में बारातियों से भरी कार श्यामा नाले में डूबी, सभी सुरक्षित; मौके पर कई थानों की पुलिस

UP के महोबा में बारातियों से भरी कार नाले में डूब गई. बारात महोबा के चिचारा गांव से बांदा जा रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना जनपद के थाना खन्ना के सिरसी कला गांव के समीप से निकले श्यामा नाला में हुई. हालांकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. पुलिस कार सवारों का पता लगा रही है.

दूल्हा अपनी गाड़ी से व अन्य बाराती पहले निकल गए जबकि एक कार में चालक समेत छह लोग बरात में जा रहे थे. तभी सिरसी कला गांव के समीप से निकला श्यामा नाला में कार डूब गई. बताया जा रहा है कि तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से श्यामा नाला उफना गया था. ग्रामीणों ने आवाजाही के लिए अस्थाई निकास बनाया था.

कार सवार पांच लोग नाले से पहले उतर गए थे जबकि चालक कार को नाले से निकल रहा था, तभी कार डूब गई चालक भी बाहर निकल आया. थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह का कहना हैं कि मौके पर जांच की जा रही है. कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं. कार में कितने लोग सवार थे और कहां के निवासी थे इसका पता लगाया जा रहा है.

एसपी शशांक सिंह ने बताया कि शनिवार की रात थाना खन्ना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चिचारा निवासी रामौतार अहिरवार के पुत्र की बारात जनपद बांदा जा रही थी. रास्ते में ग्राम सिरसी कला के पास पानी से भरे नाले को पार करते समय बारातियों से भरी एक चार पहिया गाड़ी नाले में बह गई.

उत्तर प्रदेश से और खबरें