लखनऊ में एक और आग: लोकबंधु अस्पताल के वार्डों में फैला धुआं, सतर्कता से टला बड़ा हादसा

लखनऊ के अलीगंज के भीषण अग्निकांड के बाद भी राजधानी में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. शुक्रवार सुबह कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार सुबह आग लग गई. यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
फायर एश्टिग्यूसर से कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आशा ज्योति केंद्र प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है.
आग लगने के समय सेंटर के शेल्टर होम में एक महिला, दो लड़कियां और चार कर्मचारी मौजूद थे. आग सुबह करीब पांच बजे शार्ट सर्किट से लगने की बात कही जा रही है. देखते ही देखते आग की लपटे निकलने लगी. फॉल सीलिंग में तेजी से आग भड़क उठी. पूरी बिल्डिंग में धुंआ भर गया.
लोकबंधु अस्पताल के कर्मचारियों की सक्रियता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

सीवर वाला पानी एक साल से पिलाये जाने पर फूटा गुस्सा, गड्ढे में उतरकर पार्षद का प्रदर्शन
10 अगस्त 2026
आकाश आनंद ने हाथरस से किया चुनावी शंखनाद, बोले-“एथेनॉल पेट्रोल के नाम पर 110 रुपए में गन्ने का रस बेंचा जा रहा’
10 अगस्त 2026
फतेहपुर में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक गिरफ्तार; डंपर जब्त
10 अगस्त 2026