पनकी में फिर हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर; मां- 8 माह की बच्ची की मौत

कानपुर के पनकी स्थित न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में मां और आठ माह की बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया पुलिस मौके पर मौजूद है.
चकरपुर के जुगराजपुर निवासी सुमित सिंह राठौड़ अपनी पत्नी संजना के साथ आठ माह की बेटी को डॉक्टर की क्लिनिक में दिखाने नौबस्ता जा रहे थे. न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी. घटना में महिला व बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर करीब डेढ़ घंटे बाद पीआरबी मौके पर पहुंची.
हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने हाईवे के लिंक रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया. वे कंटेनर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. सूचना पर सचेंडी, कल्याणपुर और पनकी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया.

परिवार ने बीते रविवार को ही बच्ची का मुंडन कराया था. घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन एक हादसे ने सब कुछ बदल दिया. जिस बेटी की दवा लेने के लिए माता-पिता निकले थे, उसी की मौत हो गई. पत्नी और बेटी को खोने के बाद पति का रो-रोकर बुरा हाल है.
एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. अभी तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है. परिजन शव नहीं उठने दे रहे हैं. उनसे बातचीत की जा रही है और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया जा रहा है. तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

बस में खून की उल्टियां होने से जौनपुर के यात्री की मौत, दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी बस
17 अक्तूबर 2026
नोएडा के एक घर में मिलीं 5 लाशें: सभी एक परिवार के, इनमें मां-बाप और 3 बच्चे; फूड पॉइजनिंग की आशंका
17 अक्तूबर 2026
औरैया के अछल्दा स्टेशन क्रॉसिंग पर अमृत भारत की चपेट में आकर मामा-भांजे की मौत, 50 मीटर दूर गिरे थे शव
17 अक्तूबर 2026