कानपुर देहात में सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत,एक घायल

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर रूरा मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई।वहीं इस दुर्घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा बरौला गांव स्थित एक ईंट भट्टे के पास हुआ।जहां एक तेज रप्तार पल्सर मोटरसाइकिल सवार युवक ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी।मृतक की पहचान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुक्तापुर गांव निवासी 65 वर्षीय रामआसरे सँखवार के रूप में हुई है।
घायल की पहचान रूरा थाना क्षेत्र के भंवर गांव निवासी बाइक सवार रोशन के रूप में की गई है।हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी
उत्तर प्रदेश से और खबरें

BreakingNews : वृंदावन में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी 6 की मौत, कई लापता
10 अप्रैल 2026
झांसी ITI में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, 6 हजार लेते ही महिला अनुदेशक रंगे हाथों गिरफ्तार
10 अप्रैल 2026
Kanpur cyber fraud gang: कानपुर का ‘UP का जामताड़ा’ बेनकाब! 20 साइबर ठग गिरफ्तार, पोर्न कॉल से ऐसे बनाते थे शिकार”
10 अप्रैल 2026