हमीरपुर में युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप, धमकी देकर आरोपी फरार; पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि दो युवक रात में घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे, जिनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. शोर सुनकर भाई के जागने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.
तहरीर के आधार पर मामले की जांच जारी पीड़िता अपने भाई के साथ गांव में रहती है, जबकि उसके माता-पिता सुमेरपुर में रहकर नौकरी करते हैं. पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12 बजे पड़ोसी गांव का एक युवक अपने साथी के साथ उसके घर में घुस आया. आरोप है कि दोनों ने उसका मुंह दबा दिया और एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
शोर सुनकर जब उसका भाई जाग गया तो दोनों आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले. घटना की जानकारी शनिवार सुबह पीड़िता ने अपने माता-पिता को दी. इसके बाद वह उनके साथ सुमेरपुर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. इस मामले में हमीरपुर पुलिस ने सोशल मीडिया सेल के माध्यम से बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: 5 लोगों की मौत, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार
16 अक्तूबर 2026
पति को सांप से डसवाने वाली रविता को फांसी, प्रेमी अमरदीप को भी सजा-ए-मौत; दोनों फूट-फूटकर रोए
16 अक्तूबर 2026
कानपुर की VIP रोड पर बेकाबू ब्रेजा की टक्कर से अधेड़ की मौत, 20 मीटर तक घिसटने के बाद थम गयी सांस
16 अक्तूबर 2026