UP में आंधी-बारिश से 57 मौतें: कानपुर में 45 साल का रिकॉर्ड टूटा, हजारों पेड़-पोल उखड़े; फसलें बर्बाद

UP में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या और जौनपुर लगभग पूरे प्रदेश में 65 घंटे तक लगातार बारिश हुई. 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं. 22 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा मंडराने लगा. आंधी-बारिश की वजह से 2 दिन में 57 लोगों की मौत हो चुकी है.
लखनऊ में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सितंबर महीने में एक दिन में (26 सितंबर) सबसे ज्यादा 135.8 मिमी. बारिश हुई. इससे पहले 14 सितंबर 2012 को 138 मिमी. बारिश हुई थी. कानपुर में भी 45 साल का रिकॉर्ड टूट गया. 1981 के बाद पहली बार 24 घंटे में 175.4 मिमी बारिश हुई.
देवरिया जिले में OHE लाइन पर पेड़ गिरने से विस्फोट जैसी स्थिति पैदा हो गयी.
लगातार बारिश से गांव, गली और मोहल्लों में पानी भर गया है. सड़कें तालाब बन गई हैं. किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो गई हैं. हजारों पेड़ और पोल उखड़कर गिर गए हैं. कानपुर-इटावा हाईवे 200 मीटर धंस गया. कुशीनगर में गंडक बैराज के 36 फाटक खोल दिए गए हैं. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का श्रावस्ती दौरा रद्द कर दिया गया है.
जालौन में भरभराकर गिरा मकान
लखनऊ में घरों में किचन और बेडरूम तक पानी घुस गया है. गलियों में कमर तक पानी भरा है. बरेली और गोरखपुर में गलियों में बाइक और कारें डूब गईं. योगी ने अपील की है कि लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें. अपनों का ख्याल रखें. सरकार आपके साथ खड़ी है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 52.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 2.7 मिमी से 25 गुना ज्यादा है.
अयोध्या में विशाल बरगद का पेड़ धराशायी हो गया.
सीजन में मानसूनी बारिश का कोटा भी फुल हो गया है. 1 जून से अब तक कोटे से 2% ज्यादा 751.9 मिमी बारिश हुई. आमतौर पर इस दौरान 738 मिमी. बारिश होती है. आज प्रदेश के 66 जिलों में बारिश का अलर्ट है. वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया- बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से मौसम बिगड़ा है. कल से मौसम सुधरेगा.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर देहात के शिवली में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत
27 सितंबर 2026
कानपुर देहात के सिकंदरा में हाईवे का ओवरब्रिज मार्ग 100 मीटर धंसा, सर्विस लेन से गुजरे वाहन
26 सितंबर 2026
कानपुर में फॉर्च्यूनर टैंकर से टकराई, करोड़पति कारोबारी की मौत; डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंची
26 सितंबर 2026