IND vs PAK T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर सलमान अली आगा का बड़ा बयान, कहा– “हम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं”

IND vs PAK T20 World Cup 2026: कोलंबो: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला कल R. Premadasa Stadium में खेला जाएगा। मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान Salman Ali Agha ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम इंडिया के स्टार ओपनर Abhishek Sharma की फिटनेस पर बड़ा बयान दिया है।सलमान आगा ने कहा,“मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा कल खेलेंगे। मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हो रहे हैं और हम सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं।”

अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर टिकी नजर
भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले सभी की नजरें अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर टिकी हैं। पेट के संक्रमण से जूझ रहे अभिषेक को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट अंतिम फैसला मैच से पहले लेगा।अगर उन्हें फिट घोषित कर दिया जाता है, तो कोलंबो के मैदान पर उनकी मौजूदगी भारत के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी पावरप्ले में भारत को मजबूत शुरुआत दिला सकती है।
“उस्मान तारिक हमारा ट्रम्प कार्ड” – सलमान आगा
कप्तान सलमान आगा ने भारत के खिलाफ अपनी रणनीति का भी संकेत दिया। उन्होंने कहा,“यह मुकाबला हमेशा बड़ा रहा है। हम अच्छी तैयारी कर रहे हैं। हमारे लिए हर खिलाड़ी बराबर है। आप लोगों ने उस्मान तारिक को बहुत बड़ा बना दिया है। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहा है और वह हमारा ट्रंप कार्ड है।”आगा ने आगे कहा कि मुकाबले में स्पिनर्स अहम भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन पेसर्स को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।“हमारे पास अच्छे स्पिनर हैं, लेकिन अच्छे पेसर भी हैं।”
“पिछला रिकॉर्ड मायने नहीं रखता”
सलमान अली आगा ने साफ कहा कि भारत के खिलाफ पिछले रिकॉर्ड का इस मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा।“आप इतिहास नहीं बदल सकते, लेकिन यह एक नया दिन होगा। हम इस बार अच्छा प्रदर्शन करने और जीतने की कोशिश करेंगे।”भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा से क्रिकेट प्रेमियों के लिए हाई-वोल्टेज मुकाबला रहा है। दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी और नजरें अब इस बात पर हैं कि क्या अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट होकर प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएंगे।
sports desk से और खबरें

IBSA वर्ल्ड कप जूडो चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन, रेनुका ने जीता कांस्य पदक
31 मार्च 2026
IPL 2026: 29 रन दूर विराट कोहली, तोड़ सकते हैं Shoaib Malik का बड़ा T20 रिकॉर्ड
28 मार्च 2026
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने खरीदी 12 करोड़ की Ferrari, सोशल मीडिया पर पूजा की चर्चा
19 मार्च 2026