Samsung Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro: AI हेड जेस्चर और बेहतर साउंड के साथ नई TWS ईयरबड्स

✍️Amisha Sachan
samsung-galaxy-buds-4-4-pro-launch-2026-features

Samsung ने Galaxy Unpacked Event 2026 में अपने नए Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro TWS ईयरबड्स लॉन्च किए। यह बड्स Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra स्मार्टफोन्स के साथ पेश किए गए। कंपनी ने इन ईयरबड्स में बेहतरीन साउंड क्वालिटी और AI-आधारित सुविधाओं का जोर दिया है।सबसे खास फीचर है हेड जेस्चर सपोर्ट, जिससे यूजर्स बिना फोन को छुए कॉल और म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं।

हेड जेस्चर सपोर्ट: AI तकनीक से स्मार्ट कंट्रोल

Galaxy Buds 4 Pro में हेड जेस्चर सपोर्ट AI तकनीक पर काम करता है। यह फीचर Bixby, Google Gemini और Perplexity के सपोर्ट के साथ आता है। हेड जेस्चर से कॉल उठाना या काटना, म्यूजिक प्ले/पॉज़ करना,वॉल्यूम एडजस्ट करना,यानी यूजर सिर हिलाकर या हेड मूवमेंट करके फोन को कंट्रोल कर सकता है। यह फीचर खास तौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स और मल्टीटास्किंग यूजर्स के लिए उपयोगी है।

Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro के फीचर्स

बेहतर साउंड और वूफर Samsung ने Buds 4 सीरीज में बड़ा वूफर लगाया है, जो बेहतर बास और क्लियर साउंड प्रदान करता है।एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) और एडैप्टिव EQ ANC से आसपास के शोर को ब्लॉक किया जा सकता है एडैप्टिव इक्वलाइज़र (EQ) संगीत और रिकॉर्डिंग की गुणवत्ता को बढ़ाता है ओरिजिनल रिकॉर्डिंग का अनुभव मिलता है कनेक्टिविटी और ऑटो स्विच Bluetooth 6.1 सपोर्ट मल्टी-पॉइंट कनेक्टिविटी से एक साथ कई डिवाइस से कनेक्ट करना आसान ऑटो स्विच फीचर से डिवाइस बदलते समय seamless अनुभव

डिजाइन और बैटरी

  • Canal-fit design: इयरबड्स कान में फिट होकर बेहतरीन साउंड देते हैं
  • Galaxy Buds 4: ANC बंद होने पर 7 घंटे का प्लेटाइम, चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे
  • Buds 4 Pro: 61 mAh बैटरी, चार्जिंग केस में 530 mAh बैटरी
  • IP57 रेटिंग: पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा

क्यों खास हैं Galaxy Buds 4 Pro

Galaxy Buds 4 Pro में सिर्फ बेहतरीन साउंड क्वालिटी ही नहीं, बल्कि AI-आधारित स्मार्ट फीचर्स भी हैं। हेड जेस्चर सपोर्ट के अलावा यह TWS ईयरबड्स उन्नत ANC और ऑटो EQ के साथ आते हैं।इसका Canal-fit design लंबे समय तक कान में आरामदायक रहता है। मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी और ऑटो स्विच फीचर इसे प्रोफेशनल यूजर्स के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

Samsung Galaxy Buds 4 और 4 Pro: Samsung ने Galaxy Buds 4 सीरीज को AI और बेहतर साउंड के साथ पेश किया है। हेड जेस्चर सपोर्ट, बड़े वूफर, एडैप्टिव EQ और उच्च-स्तरीय ANC इसे मार्केट के अन्य TWS ईयरबड्स से अलग बनाते हैं।यदि आप क्लियर साउंड, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर कनेक्टिविटी चाहते हैं, तो Galaxy Buds 4 Pro आपके लिए उपयुक्त हैं।

अन्य से और खबरें