YouTubeDown: यूट्यूब ठप होने से परेशान रहे यूजर्स, अब सेवा बहाल

YouTubeDown: दुनियाभर में लाखों यूजर्स उस समय परेशान हो गए जब अचानक YouTube पर वीडियो दिखना बंद हो गए। होमपेज खाली नजर आ रहा था और कई यूजर्स को ऐप पर कंटेंट लोड नहीं हो रहा था।YouTube ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उनके रिकमेंडेशन सिस्टम में तकनीकी समस्या आ गई थी। इसी गड़बड़ी की वजह से अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो नजर नहीं आ रहे थे।

किन-किन प्लेटफॉर्म्स पर आई दिक्कत?
कंपनी के अनुसार समस्या इन सेवाओं पर देखी गई: YouTube होमपेज,YouTube मोबाइल ऐप,YouTube Music,YouTube Kids,कई यूजर्स ने शिकायत की कि उन्हें नए वीडियो की सिफारिशें नहीं मिल रही थीं और होम फीड खाली दिखाई दे रही थी।
अब सेवा सामान्य
YouTube ने बताया कि तकनीकी टीम ने समस्या को ठीक कर दिया है और अब प्लेटफॉर्म सामान्य रूप से काम कर रहा है। कंपनी ने यूजर्स को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया।डिजिटल युग में YouTube जैसी बड़ी सेवा के कुछ मिनट ठप होने से ही यूजर्स पर बड़ा असर पड़ता है। हालांकि राहत की बात यह है कि समस्या जल्दी सुलझा ली गई और अब सभी सेवाएं बहाल हो चुकी हैं।
दिल्ली से और खबरें

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हरिद्वार से दिल्ली जा रही कार खाई में गिरी, तीन दोस्तों की मौत
7 जुलाई 2026
दिल्ली में पकड़े गये ISI से जुड़े 4 आतंकी, रच रहे थे कई धार्मिक स्थलों पर हमले की साजिश
2 जुलाई 2026
भारत से अफगानिस्तान तक डोली धरती, दिल्ली-NCR कश्मीर समेत कई शहरों में भूकंप के तेज झटके
27 जून 2026