फतेहपुर के आकाश होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी
✍️NNS Desk

cvam, फतेहपुर।
फतेहपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित आकाश होटल में बीती रात एक युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूत्रों के अनुसार युवक वीडियो कॉल पर किसी से बातचीत कर रहा था, इसी दौरान उसने यह कदम उठाया. इससे इस बात की आशंका पैदा है कि सम्भतः प्रेम प्रसंग में आत्महत्या किये जाने का मामला हो सकता है.
बताया जा रहा है कि होटल संचालक को एक अज्ञात नंबर से फोन आने पर घटना की जानकारी हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है.
होटल संचालक ने बताया कि मृतक द्वारा जो आधारकार्ड दिया गया था उसमें दिल्ली का पता पड़ा हुआ है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

आगरा के बाद हापुड़ के इस गांव में नेताओं की ‘नो-एंट्री’, UGC को लेकर सवर्ण समाज का गुस्सा भड़का
14 सितंबर 2026
कानपुर देहात के शिवली में दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, गड्ढे में गिरे दोनों युवकों की मौत
14 सितंबर 2026
UP के वकीलों को 5 लाख का कैशलेस इलाज मिलेगा, HC बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में CM योगी का ऐलान
14 सितंबर 2026