फतेहपुर में घरेलू विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाई, घटना के समय पत्नी थी मायके में

फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे सामने आई. मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोज कुमार सविता पुत्र महेश कुमार सविता के रूप में हुई है.

मनोज कुमार सविता की शादी करीब पंद्रह वर्ष पहले हुई थी. उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं. वह खजुहा में हेयर ड्रेसर की दुकान चलाते थे और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. मनोज की पत्नी अपनी सास के साथ फतेहपुर में रहती थीं और बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का ध्यान रखती थीं. घटना के समय वह अपने मायके में थीं. घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसकी सूचना उन्हें बाद में दी गई.
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई. खजुहा चौकी के उपनिरीक्षक जयलाल ने बताया कि उन्हें इस घटना के संबंध में अभी तक कोई जानकारी या तहरीर नहीं मिली है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

गंगा एक्सप्रेस वे पर फिर धंसी सड़क: उन्नाव में 5 फीट गहरा गड्ढा, ड्रेनेज सिस्टम भी बेनकाब
1 सितंबर 2026
कौशांबी में 11 मौतों का जिम्मेदार मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार, भागने की फ़िराक में था
1 सितंबर 2026
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मरने वालों की संख्या 11 हुई, ATS करेगी जांच, CM योगी ने किया मदद का ऐलान
31 अगस्त 2026