IPL 2026: 29 रन दूर विराट कोहली, तोड़ सकते हैं Shoaib Malik का बड़ा T20 रिकॉर्ड

✍️Amisha Sachan
IPL 2026: 29 रन दूर विराट कोहली, तोड़ सकते हैं Shoaib Malik का बड़ा T20 रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 का आगाज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है, खासकर तब जब मैदान पर एक बार फिर Virat Kohli नजर आएंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज इस सीजन के पहले मुकाबले में Sunrisers Hyderabad के खिलाफ खेलते दिखेंगे। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां सभी की नजरें कोहली पर टिकी रहेंगी।इस मुकाबले को खास बनाने वाली बात यह है कि विराट कोहली के पास टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।

🔹 29 रन दूर बड़ा इतिहास

विराट कोहली टी20 क्रिकेट में एशिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से सिर्फ 29 रन दूर हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी Shoaib Malik के नाम दर्ज है।अगर कोहली इस मैच में 29 रन बना लेते हैं, तो वह मलिक को पीछे छोड़ते हुए एशिया के नंबर 1 टी20 रन स्कोरर बन जाएंगे।

विराट कोहली के टी20 आंकड़े

विराट कोहली के टी20 करियर पर नजर डालें तो उनके आंकड़े बेहद शानदार हैं।

  • मैच: 414
  • रन: 13,543
  • औसत: 41.92
  • स्ट्राइक रेट: 134.67
  • अर्धशतक: 105
  • शतक: 9

ये आंकड़े दिखाते हैं कि कोहली सिर्फ रन ही नहीं बनाते, बल्कि लगातार और प्रभावी तरीके से टीम को मजबूत स्थिति में भी पहुंचाते हैं।

शोएब मलिक का रिकॉर्ड

Shoaib Malik ने अपने लंबे टी20 करियर में 557 मैच खेले और 13,571 रन बनाए।औसत: 35.99,स्ट्राइक रेट: 127.24,अर्धशतक: 83,मलिक लंबे समय तक एशिया के सबसे भरोसेमंद टी20 बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। लेकिन अब उनका यह रिकॉर्ड खतरे में है।

क्रिस गेल अभी भी नंबर 1

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज Chris Gayle के नाम है।गेल ने

  • मैच: 463
  • रन: 14,562
  • शतक: 22

विराट कोहली फिलहाल इस लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं। अगर उन्हें गेल का रिकॉर्ड तोड़ना है, तो अभी उन्हें 1000 से ज्यादा रन बनाने होंगे।

फॉर्म में हैं कोहली

विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, जो RCB के लिए अच्छी खबर है। उनके अनुभव और स्थिर प्रदर्शन से टीम को मजबूती मिलती है।सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में कोहली के पास न केवल टीम को जीत दिलाने का मौका होगा, बल्कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाने का भी बड़ा अवसर होगा।

sports desk से और खबरें