वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर खाली, 200 पुलिसकर्मी सर्च ऑपरेशन में जुटे

वाराणसी। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और पूरे कचहरी परिसर को खाली करा दिया गया।

200 पुलिसकर्मी और बम निरोधक दस्ता तैनात
धमकी की गंभीरता को देखते हुए करीब 200 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वॉड की टीम पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही है।सभी प्रवेश और निकास द्वार सील हर व्यक्ति की सख्त जांच परिसर में आने-जाने पर निगरानी वकील और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद

अज्ञात ईमेल से मिली धमकी
पुलिस के मुताबिक, जिला न्यायालय प्रशासन को एक अज्ञात ईमेल आईडी से धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था। ईमेल में कचहरी परिसर में विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही न्यायालय प्रशासन ने पुलिस और जिला प्रशासन को अवगत कराया। पहले भी मिल चुकी हैं धमकियांगौरतलब है कि वाराणसी कचहरी को पहले भी कई बार बम धमकी या अफवाहों का सामना करना पड़ा है। हर बार सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रण में किया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

औरैया : होमगार्ड्स कार्यालय के नए भवन का भूमि पूजन, 4.5 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक भवन
9 अप्रैल 2026
इटावा :हाईटेंशन लाइन हादसा, गरीब अशुतोष का जीवन बदल गया, सिस्टम पर उठ रहे सवाल
9 अप्रैल 2026
प्रयागराज में अतीक अहमद के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका
9 अप्रैल 2026