वाराणसी कचहरी को चौथी बार बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी

रिपोर्ट: मनीष पटेल वाराणसी कचहरी को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह चौथी बार है जब इस तरह की धमकी सामने आई है। बीती रात करीब 2 बजे कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी को फोन के माध्यम से कचहरी न्यायालय और उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

धमकी मिलने के तुरंत बाद श्रीनाथ त्रिपाठी ने इसकी सूचना जिला जज और वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया।सुरक्षा के मद्देनजर कचहरी परिसर में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सभी प्रवेश द्वारों पर आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। पूरे न्यायालय परिसर को एहतियातन छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
पुलिस का बयान,जांच जारी
अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने भी धमकी मिलने की पुष्टि की है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
वाराणसी से और खबरें

CM Mohan Yadav Varanasi Visit: वाराणसी दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव CM ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन
31 मार्च 2026
वाराणसी में सिलेंडर ब्लास्ट: एक ही परिवार के दो मृत, दो घायल, मकान हुआ जमींदोज
24 मार्च 2026
वाराणसी: अलविदा जुम्मे की नमाज़ के लिए सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण, पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा
13 मार्च 2026