वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रेकॉर्ड: 11 गेंदों में हाफ सेंचुरी, 29 गेंदों में 94 रन

भारत के 15 साल के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-A के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल मुकाबले में ऐसी भीषण तबाही मचाई कि विरोधी टीम के गेंदबाज रहम की भीख मांगते हुए नजर आए. इस बल्लेबाज ने 50 ओवर की क्रिकेट में 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. यह LIST-A क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान 300+ की स्ट्राइक रेट से तबाही मचाते हुए दुनिया को अपना रौद्र रूप दिखाया है.
वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-A के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल मुकाबले में 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट इस दौरान 324.14 का रहा था. वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-A के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 10 चौके और 8 छक्के ठोक डाले. वैभव सूर्यवंशी ने LIST-A क्रिकेट में लगभग 21 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. LIST-A क्रिकेट में इससे पहले श्रीलंका के क्रिकेटर कौशल्या वीरारत्ने ने साल 2005 में 12 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया था.
क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक
- वैभव सूर्यवंशी – 11 गेंद पर अर्धशतक
- कौशल्या वीरारत्ने – 12 गेंद पर अर्धशतक
- थिसारा परेरा – 13 गेंद पर अर्धशतक
- रोरी क्लेनवेल्ड्ट – 14 गेंद पर अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी काफी चर्चा में: भारत-A के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अपनी हाफ-सेंचुरी तक पहुंचने के लिए पांच चौके और पांच छक्के लगाए. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने लेफ्ट-आर्म पेसर दुलाज समुदिथा के खिलाफ सीधे शॉट पर छक्का जड़कर यह मुकाम हासिल किया और भारत-A के लिए अपनी पहली फिफ्टी पूरी की. इस सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी पर काफी ध्यान दिया जा रहा था.
वैभव सूर्यवंशी शतक से सिर्फ छह रन दूर रह गए: इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे के लिए भारत की सीनियर टीम में चुने जाने के बाद यह युवा खिलाड़ी चर्चा में था. लेकिन, ट्राई-सीरीज के फाइनल में अपनी तूफानी पारी से पहले उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. वैभव सूर्यवंशी शतक से सिर्फ छह रन दूर रह गए. श्रीलंका-A के ऑफ-स्पिनर साहन अराच्चिगे के खिलाफ हवा में शॉट खेलने की कोशिश में वह मिड-ऑफ पर कैच आउट हो गए. भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रन बनाए और फिर पवेलियन लौट गए.
स्पोर्ट्स से और खबरें

सुपर ओवर में हार के बाद वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़ंत, हाथापाई की आई नौबत
15 जून 2026
सुपर ओवर में श्रीलंका से हारी टीम इंडिया, वैभव-शेडगे नहीं दिला सके जीत; फाइनल की राह मुश्किल
15 जून 2026
उत्तराखंड का ‘गोल्डन बॉय’ जसपाल राणा शांत : 49 वर्ष की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
12 जून 2026