UPPSC Interview 2024: किसान की बिजली चोरी से ‘इनर इंजीनियरिंग’ तक, ऐसे सवालों से परखी जा रही है सोच

✍️Amisha Sachan
UPPSC Interview 2024: किसान की बिजली चोरी से ‘इनर इंजीनियरिंग’ तक, ऐसे सवालों से परखी जा रही है सोच

UPPSC Interview 2024 Questions:  हर साल लाखों युवा IAS और PCS बनने का सपना लेकर UPPSC और UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल होते हैं। लिखित परीक्षा पास करने के बाद असली परीक्षा इंटरव्यू में होती है, जहां केवल किताबों का ज्ञान नहीं बल्कि सोचने की क्षमता, निर्णय लेने की समझ और सामाजिक दृष्टिकोण को परखा जाता है।UPPSC इंटरव्यू 2024 में भी कुछ ऐसे ही सवाल पूछे जा रहे हैं, जिन्होंने अभ्यर्थियों की तार्किक क्षमता की कड़ी परीक्षा ली।

22-23 मिनट का चुनौतीपूर्ण इंटरव्यू

जौनपुर के रामकुमार मिश्रा, जिन्होंने MA और UGC-NET किया है, का यह दूसरा प्रयास था। उनका इंटरव्यू करीब 22–23 मिनट चला। इस दौरान पैनल ने उनसे विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनमें सिचुएशन-बेस्ड और वैचारिक प्रश्न शामिल थे।

सवाल 1: किसान बिजली चोरी करे तो क्या करेंगे?

रामकुमार से पूछा गया, “अगर किसान बिजली चोरी करता है तो आप क्या करेंगे?”यह सवाल केवल कानून की जानकारी का नहीं, बल्कि प्रशासनिक समझ का भी था। उन्होंने जवाब दिया कि सरकार पहले से ही किसानों को बिजली पर सब्सिडी देती है, ऐसे में बिजली चोरी की जरूरत नहीं होनी चाहिए। साथ ही जागरूकता और संवाद के जरिए समस्या का समाधान किया जा सकता है।उनका यह उत्तर दिखाता है कि इंटरव्यू में कठोर कार्रवाई की बात कहने से ज्यादा संतुलित और व्यावहारिक दृष्टिकोण अहम होता है।

सवाल 2: इनर इंजीनियरिंग क्या है? गीता से कैसे अलग?

एक अन्य प्रश्न था—“इनर इंजीनियरिंग क्या है और यह भगवद गीता से कैसे अलग है?”यह सवाल अभ्यर्थी की दार्शनिक और सामाजिक समझ को परखने के लिए था। ‘इनर इंजीनियरिंग’ एक आध्यात्मिक अवधारणा मानी जाती है, जो व्यक्ति के भीतर संतुलन और आत्म-विकास पर जोर देती है। वहीं Bhagavad Gita जीवन, कर्तव्य और धर्म के सिद्धांतों को विस्तार से समझाती है।ऐसे सवाल यह बताते हैं कि UPPSC इंटरव्यू केवल प्रशासनिक विषयों तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापक बौद्धिक समझ की भी अपेक्षा करता है।

अन्य से और खबरें