UP Scholarship: होली से पहले सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 9वीं-10वीं के OBC छात्रों की छात्रवृत्ति 3000 रुपये, 38 लाख विद्यार्थियों को लाभ

UP Scholarship: होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में कक्षा 9वीं और 10वीं के पिछड़ा वर्ग (OBC) छात्रों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने का फैसला किया गया है। अब इन छात्रों को 2250 रुपये की जगह 3000 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। यानी प्रति छात्र 750 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।सरकार के अनुसार, इस निर्णय से प्रदेश के करीब 38 लाख छात्रों को लाभ मिलेगा। यूपी सरकार में मंत्री Narendra Kashyap ने इस फैसले का श्रेय मुख्यमंत्री को देते हुए कहा कि यह कदम आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई को मजबूत आधार देगा।

पहले कितनी मिलती थी छात्रवृत्ति?
अब तक कक्षा 9 और 10 के ओबीसी छात्रों को 2250 रुपये दिए जाते थे। नई घोषणा के बाद यह राशि बढ़ाकर 3000 रुपये कर दी गई है। इससे ओबीसी छात्रों को अब अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के बराबर छात्रवृत्ति मिलेगी।साथ ही आय सीमा भी बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये सालाना कर दी गई है। इससे अधिक परिवार इस योजना के दायरे में आएंगे और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
दिव्यांगजनों के लिए भी राहत
सरकार ने दिव्यांग छात्रों के लिए 1500 रुपये भत्ता देने का फैसला भी किया है। पहले आय सीमा कम होने के कारण कई पात्र छात्र योजना से बाहर रह जाते थे, लेकिन अब बढ़ी हुई सीमा के कारण उन्हें भी सहायता मिल सकेगी।
कब दी जाती है छात्रवृत्ति?
पहले छात्रवृत्ति की राशि मार्च महीने में वितरित की जाती थी। अब 25 सितंबर से ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है, ताकि छात्रों को समय पर आर्थिक मदद मिल सके। अब तक करीब 20 लाख छात्र इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।सरकार का कहना है कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में सहायक साबित हो रही है। बढ़ी हुई राशि और आय सीमा में संशोधन से शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और ड्रॉपआउट दर कम करने में मदद मिलेगी।यह फैसला होली से पहले छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

महोबा : सिलेंडर ब्लास्ट से मची तबाही, फुटपाथ की 7 दुकानें जलकर खाक
25 फ़रवरी 2026
कानपुर : PSIT कॉलेज में बवाल, 3 हजार छात्रों का हंगामा, पुलिस-छात्र झड़प में कई घायल
25 फ़रवरी 2026
बाराबंकी : टेस्ट ड्राइव के बहाने महिंद्रा XUV-300 लूट, कर्मचारी को चलती गाड़ी से फेंका
25 फ़रवरी 2026