GST Deputy Commissioner Resignation: शंकराचार्य विवाद के बीच CM योगी के समर्थन में GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा

GST Deputy Commissioner Resignation अयोध्या: उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट के बाद अब अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रशांत कुमार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

जिसमें वह भावुक नजर आ रहे हैं। उनके इस्तीफे की चर्चा अब पूरे प्रदेश में है। प्रशांत कुमार सिंह ने दो पन्नों का इस्तीफा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को भेज दिया है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि प्रयागराज में यूपी सरकार और सीएम योगी के खिलाफ अविमुक्तेश्वरानन्द शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत होकर वह सरकार के समर्थन में और सीएम योगी के समर्थन में अपना त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद एक वीडियो भी शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पत्नी को फोन कर भावुक हुए सीएम योगी और सरकार के समर्थन में इस्तीफा देने वाले प्रशांत सिंह का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी को फोन कर अपने इस्तीफे की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने फोन पर भावुक होकर बताया, ‘मैंने इस्तीफा दे दिया है। मुझे बर्दाशत नहीं हुआ। जिसका नमक खाते हैं, उसके खिलाफ मैं नहीं सुन सकता।’
Headlines से और खबरें

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर के भाई की जमानत याचिका खारिज, उन्नाव केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
20 फ़रवरी 2026
Nails Faster Grow Tips: नाखून तेजी से बढ़ाने और मजबूत बनाने के 7 असरदार घरेलू उपाय
20 फ़रवरी 2026
कानपुर: ई-रिक्शा चालक की मेहनताना राशि हड़पने का आरोप, सिपाही पर धमकी देने का वीडियो वायरल
20 फ़रवरी 2026