हमीरपुर में दो कारें जलकर राख, 50 पाइप और छप्पर भी क्षतिग्रस्त; कोई जनहानि नहीं

हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कपसा गांव में शुक्रवार देर रात आग लगने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. इनमें से एक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि दूसरी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई. आग की चपेट में आने से करीब 50 पाइप और एक मकान का छप्पर भी जल गया.
इस घटना में किसी व्यक्ति या पशु को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. कपसा निवासी अनमोल सिंह ने बताया कि यह घटना 13 अगस्त की रात करीब आठ बजे हुई. उनके रिहायशी मकान के सामने बने कटरे में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते वहां खड़ी कारों को अपनी चपेट में ले लिया.
आग से 20×40 वर्गफीट क्षेत्र में बना मकान का छप्पर भी नष्ट हो गया। अनमोल सिंह के अनुसार, इस अग्निकांड में लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने आशंका जताई है कि दोनों कारों के सीएनजी से चलने के कारण आग लगी होगी. घटना की सूचना मिलने पर लेखपाल क्रांति बहादुर ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हरदोई में रेडीमेड कपड़ों के मॉल में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान; जांच शुरू
30 सितंबर 2026
बाराबंकी का 1100-साल पुराना मंदिर नदी में लटका, बचाने के लिए हवन, उन्नाव में नाव चली
30 सितंबर 2026
कानपुर देहात के अंबियापुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत
29 सितंबर 2026