औरैया : व्यापारियों का प्रदर्शन, सपा सांसद बोले– “इस सरकार में शंकराचार्य और ब्राह्मणों का सम्मान नहीं”

रिपोर्टर: अमित शर्मा औरैया (यूपी)। जिले में ऑनलाइन कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ स्थानीय व्यापारियों ने आवाज बुलंद की। व्यापार मंडल के बैनर तले सैकड़ों व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर इटावा लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे को ज्ञापन सौंपा।

ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ नाराज़गी
व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश उर्फ बब्बू बाजपेई के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में फ्लिपकार्ट, अमेजन और मीशो जैसी ई-कॉर्स कंपनियों के बढ़ते दखल पर कड़ा विरोध जताया गया। व्यापारियों का आरोप है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की वजह से स्थानीय बाजारों का कारोबार लगातार प्रभावित हो रहा है। छोटे दुकानदारों के सामने रोज़गार और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
ज्ञापन में मांग की गई कि सरकार ई-कॉमर्स कंपनियों पर सख्त नियम लागू करे और पारंपरिक व्यापार को संरक्षण दे। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस दौरान सांसद जितेंद्र दोहरे ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में शंकराचार्य और ब्राह्मण समाज का सम्मान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही सभी समाजों का सम्मान करती है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और व्यापारियों से 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

Amid AI Summit Chaos PM Modi’s speech viral: “AI समिट को गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
22 फ़रवरी 2026
कासगंज: 5 शव मिलने से सनसनी, मंजर देख पुलिस के भी उड़े होश
22 फ़रवरी 2026
अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर किया हमला, PDA और गोरखपुर मामले को लेकर कही कई बातें
22 फ़रवरी 2026