पितृ अमावस्या आज, दुर्लभ गज छाया योग में पितरों की विदाई; करें राशि अनुसार दान

✍️NNS Desk
पितृ अमावस्या आज, दुर्लभ गज छाया योग में पितरों की विदाई; करें राशि अनुसार दान

आज अमावस्‍या है और इसे साल की सबसे अहम अमावस्‍या कह सकते हैं. आश्विन मास की अमावस्‍या को पितरों को विदाई दी जाती है, जिसे महालया भी कहते हैं. इस साल पितृ अमावस्‍या के दिन गज छाया योग बन रहा है. पितृ अमावस्‍या के दिन गज छाया योग बनना अत्‍यंत दुर्लभकारी माना गया है.

कुछ ज्‍योतिषाचार्यों और पंचागों के मुताबिक करीब 60 साल बाद यह संयोग बन रहा है. ऐसे में आज 10 अक्‍टूबर 2026 को सूर्योदय से सूर्यास्‍त के बीच गज छाया योग में किया गया दान बहुत लाभ देगा. यह पितरों को मुक्ति दे सकता है, आपको पितृ दोष से मुक्ति दिला सकता है. जानिए पितृ अमावस्‍या का राशि के अनुसार दान.

राशि अनुसार दान

मेष राशि: मेष राशि वाले लोग अमावस्‍या पर गेहूं का दान करें. गरीबों में गेहूं बांटकर पूर्वजों के प्रति आभार जताएं.
वृष राशि: वृष राशि वालों के लिए सर्व पितृ अमावस्‍या पर ब्राह्मणों, गरीबों-जरूरतमंदों को सफेद कपड़े, चावल, शक्‍कर का दान करना शुभ रहेगा. इससे परिवार में सुख-शांति, समृद्धि बढ़ने की मान्‍यता है.
मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले लोग अमावस्‍या पर साबुत मूंग दान करें. बुद्धि-व्‍यापार बढ़ेगा.
कर्क राशि: कर्क राशि के लोग आज सर्वपितृ अमावस्या पर गरीबों में चावल, शक्‍कर, सफेद कपड़े या खीर गरीबों में बांट सकते हैं.
सिंह राशि: सिंह राशि वाले लोग आज पितृ अमावस्‍या पर गेहूं, गुड़, घी का दान करें.
कन्या राशि: कन्या राशि के लोग आज पितृ अमावस्‍या पर हरी सब्जियां, हरे फल, हरी साबुत मूंग का दान कर सकते हैं.
तुला राशि: तुला राशि वालों को गरीबों में चूड़ा और चीनी बांटने से लाभ हो सकता है.
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले लोग गरीबों में लाल रंग के कपड़े बांट सकते हैं. जैसे- कंबल. यदि संभव न हो तो सामर्थ्‍य अनुसार धन का दान करें.
धनु राशि: धनु राशि के लोग आज पितृ अमावस्‍या पर जौ, पके केले और घी का दान करें.
मकर राशि: मकर राशि के जातक तर्पण में काले तिल का उपयोग जरूर करें. साथ ही गरीबों में काले तिल, कंबल, काली उड़द का दान कर सकते हैं.
कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोग आज सर्व पितृ अमावस्या पर गरीबों को जूते-चप्‍पल, मोजे आदि दे सकते हैं. उन्‍हें भोजन करा सकते हैं.
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए पितृ अमावस्‍या पर पीले रंग के कपड़ों का दान अच्‍छा रहेगा. गरीबों में बेसन की मिठाई, लड्डू आदि भी बांट सकते हैं.

अध्यात्म से और खबरें