TMC के बागी सांसदों में शत्रुघन सिन्हा, यूसुफ पठान और सायोनी घोष के नाम भी ? देखें- 19 MPs की पूरी लिस्ट

✍️NNS Desk
TMC के बागी सांसदों में शत्रुघन सिन्हा, यूसुफ पठान और सायोनी घोष के नाम भी ? देखें- 19 MPs की पूरी लिस्ट

ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 28 में से 19 बागी लोकसभा सांसदों की लिस्ट में एक चौंकाने वाला नाम भी सामने आया है. बागियों की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष को जो चिट्ठी सौंपी गई है, उस पर दस्तखत करने वालों में शत्रुघन सिन्हा का भी नाम है. इस लिस्ट के सामने आने के बाद नई दिल्ली से कोलकाता तक सियासी हलकों में हलचल मच गई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में 19 नाम शामिल हैं. लिस्ट में यूसुफ पठान और सायोनी घोष के नाम भी दर्ज हैं.

इस लिस्ट में शॉटगन कहलाने वाले शत्रुघन सिन्हा के अलावा हाल ही में चर्चा में आए यूसुफ पठान, पार्थ भौमिक, काकोली घोष दस्तीदार, बापी हलदर, सयोनी घोष, रचना बनर्जी, असित मल, के रहमान, शर्मिला सरकार, मिताली बाग के नाम भी शामिल हैं.

यहां देखें पूरी लिस्ट
कथित तौर पर बागी गुट में शामिल होने वाले टीएमसी सांसदों के नाम और उनके निर्वाचन क्षेत्र के नाम इस प्रकार हैं:

शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)
काकोली घोष (बारासात)
सायोनी घोष (जादवपुर)
जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)
खली उर रहमान (जंगीपुर)
यूसुफ़ पठान (बेहरामपुर)
अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद)
पार्थ भूमिक (बैरकपुर)
बापी हलधर (मथुरापुर)
माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)
कालीपद सोरेन (झालग्राम)
मिताली बाग (आरामबाग)
दीपक अधिकारी (घाटल)
जून मालिया (मेदिनीपुर)
अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा)
शर्मिला सरकार (वर्धमान पूर्व)
असित कुमार मॉल (बोलपुर)
शतबोधि रॉय (बीरभूम)
रचना बनर्जी (हुगली)

सुष्मिता देव ने भी पार्टी से दिया इस्तीफा: बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की टेंशन दिन-ब दिन बढ़ती जा रही है. आज ही दिन में, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे से कुछ दिन पहले ही राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने भी तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी थी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. दोनों नेताओं ने अपने फैसले की घोषणा करते हुए पार्टी लीडरशिप के साथ मतभेदों का हवाला दिया। ममता की करीबी सायोनी घोष भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं. लगातार हो रहे इन इस्तीफों ने पार्टी की भविष्य की दिशा और इस बात को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं कि क्या आने वाले दिनों में और भी नेता ऐसा ही कदम उठा सकते हैं.

इससे पहले बागी गुट की अगुवाई कर रही लोकसभा सदस्य काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया था कि पार्टी के 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखने का फैसला किया है. दस्तीदार ने तब कहा था, ”मेरे समेत टीएमसी के लगभग बीस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर राजग को औपचारिक रूप से समर्थन देने का फैसला किया है.”

सूत्रों के अनुसार, बागी सांसद लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष यह तर्क देने का इरादा रखते हैं कि दस्तीदार लोकसभा में पार्टी की मुख्य सचेतक बनी रहेंगी.

West Bengal से और खबरें