1 रन से दूसरा T20I हारी टीम इंडिया, गंवाई 2-0 से सीरीज, अय्यर की कप्तानी का शर्मनाक आगाज

✍️NNS Desk
1 रन से दूसरा T20I हारी टीम इंडिया, गंवाई 2-0 से सीरीज, अय्यर की कप्तानी का शर्मनाक आगाज

जिस बात का डर था वही हुआ. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की 2-0 से शर्मनाक हार हुई है. बेलफास्ट के मैदान पर हुए दोनों मैचों में टीम इंडिया के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे. पहले मुकाबले में भारत 183 रन चेज नहीं कर सका था और दूसरे मुकाबले में 155 रन बनाने में पसीने छूट गए. दूसरे टी20 आई में 155 रनों का पीछा करते हुए भारत 9 विकेट खोकर 153 रन बना सका और 1 रनों से मैच गंवा दिया. भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे, लेकिन सिर्फ 18 ही बने.

3 साल बाद टी20 सीरीज हारा भारत: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगभग तीन सालभारतीय टीम को टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले साल 2023 में वेस्टइंडीज ने 3-2 से हराया था. इस टीम ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे जैसे स्टार खिलाड़ी थी, लेकिन आयरलैंड की धरती पर कोई भी कमाल नहीं दिखा सका. वैभव सूर्यवंशी भी टीम में थे, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम सीरीज का पहला मुकाबला 34 रनों से गंवा बैठी थी. ऐसे में ये मुकाबला जीतना टीम इंडिया के बेहद जरूरी था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाई. आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 20 रन बनाने थे. हर्षित राणा (21 रन) ने जरूर कुछ शॉट्स खेलकर उम्मीदें जगाईं, लेकिन वो अहम मौके पर आउट हो गए. आखिरी बॉल पर प्रिंस यादव ने भी छक्का लगाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

रनचेज में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. उसने 35 रनों के स्कोर तक चार विकेट गंवा दिए. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन तो गोल्डन डक पर आउट हुए. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 10 रन बनाए. इन तीनों ही बल्लेबाजों को जय मूंदरा ने पवेलियन भेजा. ईशान किशन 12 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हुए. यहां से तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने 39 रन जोड़कर भारतीय पारी को संभाला. मैथ्यू हॉलार्ड ने अक्षर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा.

शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने मिलकर छठे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की. लेकिन जब बड़े शॉट्स की दरकार थी, तब शिवम दुबे पवेलियन चल दिए. 20 रनों के निजी स्कोर पर शिवम दुबे को मैथ्यू हफ्रीज ने अपनी फिरकी में फंसाया. तिलक वर्मा ने फिफ्टी जड़ी, लेकिन वो भी मुश्किल वक्त में टीम का साथ छोड़ बैठे. तिलक ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 46 बॉल पर 55 रन बनाए. वहीं सूर्यांश शेडगे 1 रन बना सके. यहां से भारत के लिए मैच जीतना मुश्किल था और ऐसा ही हुआ. जय मूंदरा और मैथ्यू हॉलार्ड ने आयरलैंड के लिए तीन-तीन विकेट झटके.

स्पोर्ट्स से और खबरें