सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ में लूट की योजना बना रहे गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

✍️Amisha Sachan
/sidharthnagar-showhertgarh-police-arrest-robbery-gang-2026

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया की पुलिस ने लूट की योजना बना रहे एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में रियाज अहमद उर्फ अकील अहमद, शिवकुमार चौहान उर्फ मनगाठू, कौशल मिश्र और अखिलेश गड़ेरिया शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर घटना को टाल दिया।

इस सफल अभियान में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी मिथिलेश कुमार राय और अन्य पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई कर क्षेत्र में संभावित बड़े घटनाएं होने से बचा लिया गिरफ्तार व्यक्तियो के ऊपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजनें की कार्रवाई में जुटी है

उत्तर प्रदेश से और खबरें