श्रद्धा दुबे by Road लखनऊ लायी जा रही, नागपुर से पहुंचने में 15-18 घंटे लगेंगे

✍️NNS Desk
श्रद्धा दुबे by Road लखनऊ लायी जा रही, नागपुर से पहुंचने में 15-18 घंटे लगेंगे

लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा के हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को पुलिस नागपुर से लखनऊ सड़क मार्ग से लाया जाएगा. नागपुर की दूरी 850 किमी है, ऐसे में लखनऊ पहुंचने में 15-18 घंटे लगेंगे.

यूपी STF सूत्रों ने बताया कि श्रद्धा को बुधवार सुबह नागपुर कोर्ट में पेश करके ट्रांजिट रिमांड लिया जाएगा. पहले श्रद्धा दुबे को फ्लाइट से लाने की तैयारी थी, लेकिन लखनऊ के लिए सीधे फ्लाइट नहीं थी. इसलिए प्लान में बदलाव किया गया.

श्रद्धा को कल गुरुवार को लखनऊ कोर्ट में पेश किया जाएगा. इधर, गिरफ्तारी के बाद उसके 2 और ऑडियो सामने आए, जिसमें वह शिवा को गालियों के साथ धमकी दे रही है. मंगलवार को नागपुर के एक अपार्टमेंट से श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को गिरफ्तार किया था.

9 अक्टूबर को शिवा शर्मा की श्रद्धा दुबे के फ्लैट से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई थी. इसमें शिवा की मां ने श्रद्धा दुबे के खिलाफ हत्या की एफआईआर कराई थी. वारदात के बाद से वह फरार थी.

राष्ट्रीय से और खबरें