Shikhar Dhawan And Sophie Shine Wedding Photos Viral: 40 की उम्र में दूसरी शादी, हल्दी-मेहंदी की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

Shikhar Dhawan And Sophie Shine Wedding Photos Viral: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 40 साल की उम्र में धवन दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सात फेरे लेने वाले हैं।दोनों अपने वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कपल को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हल्दी-मेहंदी सेरेमनी में दिखा ट्रेडिशनल लुक
हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों में सोफी शाइन पारंपरिक भारतीय अंदाज में नजर आईं। उन्होंने खूबसूरत लहंगा-चोली पहना था, जिसमें वह बेहद स्टनिंग लग रही थीं।वहीं शिखर धवन व्हाइट सलवार-कुर्ते के साथ येलो नेहरू जैकेट में काफी हैंडसम दिखे। दोनों की केमिस्ट्री और खुशमिजाज अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें
शिखर और सोफी की वेडिंग सेरेमनी की झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।फैंस कमेंट सेक्शन में ‘गब्बर’ को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।शिखर धवन की यह दूसरी शादी है और फैंस उनके इस नए सफर को लेकर काफी उत्साहित हैं। क्रिकेट मैदान पर आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर धवन अपनी पर्सनल लाइफ में भी खुशियों के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।

sports desk से और खबरें

IBSA वर्ल्ड कप जूडो चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन, रेनुका ने जीता कांस्य पदक
31 मार्च 2026
IPL 2026: 29 रन दूर विराट कोहली, तोड़ सकते हैं Shoaib Malik का बड़ा T20 रिकॉर्ड
28 मार्च 2026
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने खरीदी 12 करोड़ की Ferrari, सोशल मीडिया पर पूजा की चर्चा
19 मार्च 2026