Mahatma Gandhi Punyatithi: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, CM योगी ने यूं किया याद

Mahatma Gandhi Punyatithi: नई दिल्ली/लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज शुक्रवार को देशभर में शहीद दिवस 2026 के रूप में मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि महात्मा गांधी का स्वदेशी पर विशेष जोर रहा है, जो आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का मूल आधार है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को सदैव कर्तव्य पथ पर प्रेरित करता रहेगा।”मोदी ने बापू के स्वदेशी के आह्वान को विकसित भारत का मूलभूत सिद्धांत बताया और कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का आधारस्तंभ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी X पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। बापू का सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा की साधना और मानवता के प्रति करुणा विश्व को सदैव आलोकित करती रहेंगी।”सीएम योगी ने नागरिकों से अपील की कि बापू के आदर्शों को आत्मसात कर समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।गौरतलब है कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
तब से हर वर्ष 30 जनवरी को भारत में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि राष्ट्रपिता के सर्वोच्च बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। आज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा हैं गांधी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। वह 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में पैदा हुए थे। बचपन से ही वे सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते थे। उन्होंने लंदन से वकालत की पढ़ाई की और दक्षिण अफ्रीका में रहकर अंग्रेजों के अन्याय के खिलाफ सत्याग्रह शुरू किया। भारत लौटकर उन्होंने असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे बड़े आंदोलन चलाए। गांधी ने अहिंसा को हथियार बनाकर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। वे हमेशा गरीबों, किसानों और हर कमजोर वर्ग के साथ खड़े रहे। आज भी उनका अहिंसा का संदेश पूरी दुनिया को प्रेरित करता है।
Headlines से और खबरें

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर के भाई की जमानत याचिका खारिज, उन्नाव केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
20 फ़रवरी 2026
Nails Faster Grow Tips: नाखून तेजी से बढ़ाने और मजबूत बनाने के 7 असरदार घरेलू उपाय
20 फ़रवरी 2026
कानपुर: ई-रिक्शा चालक की मेहनताना राशि हड़पने का आरोप, सिपाही पर धमकी देने का वीडियो वायरल
20 फ़रवरी 2026