कानपुर देहात : एसबीआई अकबरपुर के डिप्टी मैनेजर पर पत्नी से मारपीट का आरोप, 56 सेकंड का वीडियो वायरल

कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अकबरपुर ब्रांच में तैनात एक डिप्टी मैनेजर पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। इस घटना का एक 56 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है।जानकारी के अनुसार यह मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 16, गोपाल विहार सोसाइटी, आघू रोड का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कथित रूप से देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कमरे में प्रवेश करने के बाद हाथ में डंडा लेकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है।

वीडियो के सामने आने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति एसबीआई अकबरपुर ब्रांच में कार्यरत डिप्टी मैनेजर दया शंकर हैं। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नेशन now समाचार द्वारा नहीं की गई है।घटना के बाद पीड़िता शिल्पी कुशवाह के पैर में गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उन्हें उपचार की आवश्यकता पड़ी है। बताया जा रहा है कि मारपीट की इस घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है।
वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला तेजी से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे घरेलू हिंसा का गंभीर मामला बता रहे हैं, तो कुछ लोग कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है
उत्तर प्रदेश से और खबरें

हमीरपुर में फतेहपुर के बारातियों से भरी बोलेरो पलटी: एक की मौत, पांच बच्चों समेत 9 घायल
23 जून 2026
चढ़ावा चोरी की 150 पेज की रिपोर्ट SIT ने सौंपी, ट्रस्ट के दोबारा गठन व FIR की सिफारिश
23 जून 2026
कानपुर में गंगा स्नान करने गए चार किशोर में तीन डूबे, दो को बचाया और एक लापता
23 जून 2026