लखनऊ में सड़क 10 फीट धंसी: बाइक समेत युवक गिरा, UP के 30 शहरों में बारिश; पानी घरों में घुसा

UP में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को लखनऊ, कानपुर, बरेली और उन्नाव समेत 30 जिलों में तेज बारिश हुई. लखनऊ में 20 घंटे और चित्रकूट में 36 घंटे से बारिश रुक-रुक कर रिमझिम बारिश जारी है. लखनऊ में बारिश के बीच सड़क धंसने से 10 फीट गहरा गड्ढा समेत युवक उसमे गिर गया. हो गया है.
सोनभद्र में प्रदेश का सबसे बड़ा रिहंद बांध ओवरफ्लो हो गया है. 3 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है. चित्रकूट में बरुआ, राशिन और गुंता बांध के गेट खोल दिए गए हैं. 50 से ज्यादा गांवों में अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) ने आज सभी 75 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.

लखनऊ में लगातार हो रही बारिश से पानी घरों में घुस गया. लोगों ने बाल्टी से पानी बाहर निकाला.
इधर, लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं. प्रयागराज में गंगा-यमुना फिर उफान पर हैं. रिवरफ्रंट रोड पर बने घरों तक पानी पहुंच गया है. नागवासुकी मंदिर की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं. ग्रामीण इलाकों की सड़कें डूब गई हैं. काशी में मणिकर्णिका समेत सभी घाटों के ऊपर तक गंगा का पानी पहुंच गया है. 50 फीट ऊंचा रत्नेश्वर महादेव मंदिर 95% तक डूब गया है.

काशी में गंगा नदी एक बार फिर चेतावनी बिंदू को पार कर गई हैं. सभी घाट डूबे हुए हैं.
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी रामघाट समेत आसपास के इलाकों की सड़कों पर बह रहा है. 500 दुकानों और 20-25 होटलों में पानी घुस गया है. डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह खुद सड़कों पर उतरे हैं. लाउडस्पीकर से लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहे हैं.
सीएम योगी ने अफसरों को खुद ग्राउंड पर उतरने और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा- आम जनता को जलभराव जैसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े. साथ ही, बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए.
Latest से और खबरें

UP में सौ साल में दूसरी बार अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश, जानें सितंबर के लिए क्या आसार?
2 सितंबर 2026
अफनागिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान: संजू सैमसन की वापसी, वैभव सूर्यवंशी भी हैं; रिंकू समेत 8 बाहर
1 सितंबर 2026
PM मोदी ने शी जिनपिंग से मिलाया हाथ, पास खड़े शहबाज शरीफ को देखा तक नहीं
1 सितंबर 2026