Rinku Singh Father Death: पंचतत्व में विलीन हुए भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

Rinku Singh Father Death: अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भारतीय क्रिकेटर Rinku Singh के पिता खानचंद सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को शंकर विहार स्थित श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग मौजूद रहे। माहौल गमगीन रहा और सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।खानचंद सिंह का निधन शुक्रवार सुबह करीब 4:36 बजे ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में हुआ। वे चौथे स्टेज के लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा रेफर किया गया था, जहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

पार्थिव शरीर अलीगढ़ लाया गया
निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ लाया गया। पिता के निधन की खबर मिलते ही रिंकू सिंह टी-20 विश्व कप कैंप छोड़कर चेन्नई से अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने पिता की अर्थी को कंधा दिया और अंतिम यात्रा में शामिल हुए।शंकर विहार श्मशान घाट में पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे सोनू सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी।
पहले भी छोड़ा था टीम का साथ
रिंकू सिंह इससे पहले भी पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर टीम इंडिया का साथ छोड़कर नोएडा पहुंचे थे, जिसके चलते उन्हें टी-20 विश्व कप का अभ्यास सत्र छोड़ना पड़ा था। 25 फरवरी को वे चेन्नई लौटकर टीम से दोबारा जुड़े थे।इस दुखद घड़ी में क्रिकेट जगत और प्रशंसक रिंकू सिंह और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
अलीगढ़ से और खबरें

अलीगढ़ में बच्चे की हादसे में मौत पर बवाल: गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, शव रखकर किया हंगामा
2 जुलाई 2026
असम विमान क्रैश में अलीगढ़ के एयरफोर्स सार्जेंट जितेंद्र शर्मा की मौत, 5 दिन पहले ही की थी ड्यूटी जॉइन
13 जून 2026
अलीगढ़ में नरबलि की कोशिश! खंडहर में हाथ-पैर बंधा और सिंदूर में लिपटा मिला युवक
7 जून 2026