कानपुर : प्रधान पुत्र पर दलित परिवार पर हमला, आधा दर्जन घायल, घर में आग

कानपुर जनपद के सजेती थाना क्षेत्र के मढा गांव में सरगांव प्रधान पुत्र की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम सरगांव प्रधान पुत्र अभय यादव ने करीब आधा सैकड़ा हथियारबंद लोगों के साथ मिलकर दलित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि विवाद ट्रैक्टर निकालने को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि प्रधान पुत्र अपने समर्थकों के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया और जमकर मारपीट की।हमले में शिवम (17) पुत्र महेश, अशोक उर्फ गोलू (20) पुत्र फूलचंद, भाग्यवती (50) पत्नी महेश और ज्ञानेंद्र (45) पुत्र मैयादीन समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल शिवम, भाग्यवती और ज्ञानेंद्र को उपचार के लिए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
आरोप है कि घटना के बाद हमलावरों ने पीड़ित के घर में आग भी लगा दी,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे। पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस कमिश्नर को फोन किए जाने के बाद सजेती थाना पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए।पुलिस का कहना है घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सरोज कुरील ने घायलों का हाल जाना पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात करके आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की बात कही है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

औरैया : व्यापारियों का प्रदर्शन, सपा सांसद बोले– “इस सरकार में शंकराचार्य और ब्राह्मणों का सम्मान नहीं”
22 फ़रवरी 2026
Amid AI Summit Chaos PM Modi’s speech viral: “AI समिट को गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
22 फ़रवरी 2026
कासगंज: 5 शव मिलने से सनसनी, मंजर देख पुलिस के भी उड़े होश
22 फ़रवरी 2026