Dharmendra death news – PM मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख, कहा -Indian Cinema का एक युग समाप्त

✍️By: Nation Now Samachar Desk
PM मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख, कहा—Indian Cinema का एक युग समाप्त

Dharmendra death news – बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति तक, हर किसी ने बॉलीवुड के ‘हीमैन’ को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी धर्मेंद्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि धर्मेंद्र के जाने से भारतीय सिनेमा ने एक स्वर्णिम अध्याय खो दिया है। उन्होंने लिखा “धर्मेंद्र जी के जाने से इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक ज़बरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।”

धर्मेंद्र का फिल्मी सफर छह दशकों से अधिक का रहा और इस दौरान उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। एक्शन, रोमांस और कॉमेडी—हर किरदार में उन्होंने अपनी पहचान छोड़ी। उनकी लोकप्रियता सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं थी, बल्कि उनके सहज स्वभाव ने उन्हें देशभर के दर्शकों का प्रिय बनाया।धर्मेंद्र के निधन के बाद लगातार फिल्मी सितारे, राजनेता, निर्देशकों और करोड़ों फैंस की श्रद्धांजलि सोशल मीडिया पर उमड़ रही है। उनकी विरासत हमेशा भारतीय सिनेमा को प्रेरित करती रहेगी।

bollywood news से और खबरें