घाटमपुर सर्विस रोड पर अनियंत्रित डंपर ने बाइक को रौंदा, एक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल
✍️NNS Desk

कानपुर के घाटमपुर कस्बे की सर्विस रोड पर शनिवार को एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे सजेती के निमधा निवासी विवेक की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे.
मिली जानकारी के अनुसार, सजेती थाना क्षेत्र के निमधा गांव निवासी विवेक अपने एक साथी के साथ बाइक से घाटमपुर कस्बे की ओर जा रहा था. सर्विस रोड पर पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गिर पड़े और डंपर की चपेट में आ गए. हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल के बाहर कार ने 7 को रौंदा: 3 की मौत, आरती के बाद वीडियो देख रहे थे
18 अक्तूबर 2026
शिक्षक-स्नातक MLC चुनावों पर CM योगी ने ठोंकी ताल, बोले- EVM से नहीं बैलेट से दें सपा को जवाब
17 अक्तूबर 2026
UP पुलिस-होमगार्ड भर्ती में 31 अक्टूबर को ऊंचाई-सीने की दोबारा नाप होगी, KGMU बनाएगा मेडिकल बोर्ड
17 अक्तूबर 2026