मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ लाया गया: थाने में जाते वक्त मुंह छिपाती रही, हाथ उठाकर अंदर गई

✍️NNS Desk
मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ लाया गया: थाने में जाते वक्त मुंह छिपाती रही, हाथ उठाकर अंदर गई

UP STF हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को लेकर लखनऊ ले आई है. तीनों को आज लखनऊ कोर्ट में पेश किया जाएगा. इससे पहले STF को नागपुर जिला कोर्ट से तीनों की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली थी.

इसके बाद STF बुधवार शाम तीनों को कार से लेकर नागपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो गई थी. दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब 850 किमी है. ऐसे में सफर में 15 से 18 घंटे का समय लगा। तीनों को जिला कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जा सकता है.

मंगलवार को नागपुर के एक अपार्टमेंट से श्रद्धा, रश्मि और दानिश को गिरफ्तार किया गया था. श्रद्धा के दूसरे ड्राइवर आमिर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि आमिर, शिवा की मौत के समय श्रद्धा के साथ मौजूद था.

लखनऊ से और खबरें