फतेहपुर में भाई की हत्या में इंसाफ ना मिलने पर युवक ने की कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश
✍️NNS Desk

फतेहपुर में धाता थाना क्षेत्र के भुरचुनी गांव निवासी बृजेश सोनकर ने सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट में डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया. पुलिस कर्मियों ने आग लगने से पहले ही माचिस छीन ली. पुलिस बृजेश को कोतवाली ले गई और पूछताछ में जुटी है.
बृजेश के मुताबिक 2022 में भाई की तालाब में डुबोकर हत्या कर दी गई थी. उसे अभी तक इंसाफ नहीं मिला. वहीं एक साल पहले एक चार पहिया वाहन खरीदने में उसके साथ धोखाधड़ी की गई. इस मामले में भी पुलिस प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे आहत होकर जान देने का फैसला किया.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर लिखा- गद्दार: कालिख पोती, पुलिस से भिड़े; महिलाएं चूड़ियां लेकर पहुंचीं
28 सितंबर 2026
सचेंडी के नयापुरवा कैंधा गांव में कच्ची दीवार गिरी, माता-पिता और 6 बच्चे दबे, चार बच्चों की हालत गंभीर
28 सितंबर 2026
कानपुर में पांडु नदी फिर उफान पर, शहर के घर बने टापू; बिगड़ते जा रहे हालात
27 सितंबर 2026