BreakingNews : वृंदावन में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी 6 की मौत, कई लापता

मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में पीपों के पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई, जिससे हड़कंप मच गया। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोगों के लापता होने की आशंका है। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है।

यह घटना यमुना के केशी घाट पर हुई. बताया गया है कि यहां पर पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पांटून पुल से टकराकर पलट गया. हालांकि हादसे के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया. जिसके बाद डूब रहे कई लोगों को बचाया गया. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.

मथुरा नाव हादसे पर सीएम ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में हुए हादसे का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया है.
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर देहात में सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत,एक घायल
10 अप्रैल 2026
झांसी ITI में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, 6 हजार लेते ही महिला अनुदेशक रंगे हाथों गिरफ्तार
10 अप्रैल 2026
Kanpur cyber fraud gang: कानपुर का ‘UP का जामताड़ा’ बेनकाब! 20 साइबर ठग गिरफ्तार, पोर्न कॉल से ऐसे बनाते थे शिकार”
10 अप्रैल 2026