कानपुर में भाजपा के प्रदेश मंत्री रमेश यादव के फॉर्म हाउस में बड़ी लूट, बंधक बनाकर 50 लाख का माल किया पार

कानपुर के सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा के प्रदेश मंत्री और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव के घर में घुसकर उन्हें बंधक बना लिया. इसके बाद हाथ-पैर बांधकर 50 लाख रुपये की लूटपाट को अंजाम दिया. घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांधकर लगभग 50 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया. इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.
पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे मौके पर: जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना पाकर देर रात अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा, डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी और स्थानीय थाने की भारी फोर्स तुरंत रमेश यादव के आवास पर पहुंची. पुलिस ने आसपास के इलाकों की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.
बसपा से भी लड़ चुके हैं चुनाव: फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका है. बता दें कि रमेश यादव तीन बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं और वर्ष 2022 में बसपा के टिकट पर बिठूर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं. वर्तमान में वह भाजपा के प्रदेश मंत्री के पद पर हैं. एक कद्दावर राजनीतिक हस्ती के घर हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
कानपुर नगर से और खबरें

कानपुर में रामादेवी के शक्ति नगर में डाई पीकर फंदे पर लटका युवक, पत्नी के सामने लगाया मौत को गले
13 अक्तूबर 2026
स्वरूप नगर स्थित रेस्टोरेंट में बवाल करने वाले सिपाही और दरोगा निलंबित, विभागीय जांच शुरू
12 अक्तूबर 2026
कानपुर में पंचर की दुकान में सोते युवक को सांप ने डसा, मौत के बाद भी झाड़-फूंक कराते रहे परिजन
12 अक्तूबर 2026