महोबा : तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पैदल वापस घर जा रहीं महिलाओं को रौंदा

REPORT- चन्द्रशेखर नामदेव यूपी के महोबा में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मैरिज हॉल में आयोजित विवाह कार्यक्रम में पूड़ी बनाकर वापस घर लौट रहीं महिलाओं को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तैनात डॉक्टर ने एक महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर की गई दो महिलाओं में एक की रास्ते में मौत हो गई जबकि दूसरी घायल महिला जिन्दगी और मौत से जंग लड़ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है वही हादसे की सूचना पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।।
दरअसल घटना शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के कानपुर सागर हाइवे स्थित आरटीओ कार्यालय के पास की है। जहाँ शहर के भटीपुरा मोहल्ले की रहने वाली श्यामरानी अपनी पड़ोसी तुलसा, गीता और भगवती के साथ कानपुर सागर हाइवे में स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित विवाह कार्यक्रम में पूड़ी बनाकर वापस पैदल अपने घर जा रही थी। जैसे ही सभी महिलाएं आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचीं तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया और महिलाओं को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि श्यामरानी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तुलसा,गीता रैकवार और भगवती प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां तैनात डॉक्टर ने श्यामरानी को देखते ही मृत घोषित कर दिया जबकि गीता की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद तुलसा और भगवती प्रजापति की हालत नाजुक होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। झाँसी ले जाते समय भगवती की रास्ते में मौत हो गई जबकि तुलसा झाँसी मेडिकल कॉलेज में जिन्दगी और मौत से जंग लड़ रही है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि शहर के मीना पैलेस में आयोजित विवाह समारोह में पूड़ी बनाने का काम करने के लिए गई श्यामरानी,गीता, भगवती और तुलसा काम खत्म होने के बाद देर रात वापस घर लौट रही थीं तभी हादसे का शिकार हो गई। एकसाथ तीन महिलाओं की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने अस्पताल पहुँचकर पीड़ित परिजनों को हरसम्भव मदद भरोसा दिला ढांढस बँधाया है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि यह सभी महिलाएं शहर के छतरपुर रोड स्थित मीना पैलेस विवाह घर में आयोजित विवाह कार्यक्रम में पूड़ी बनाने का काम करके पैदल वापस अपने घर जा रही थीं तभी आरटीओ कार्यालय के पास पिकअप वाहन ने पीछे टक्कर मार दी जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई है जबकि एक अन्य महिला घायल हुई है जिसका इलाज झाँसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है । जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने बताया कि चार महिलाओं को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया था एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी जिसे यहां मृत घोषित किया गया है जबकि एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है, दो अन्य घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जिसमें एक महिला की रास्ते में मौत हो गई और एक महिला का इलाज झाँसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इस हादसे में टोटल तीन महिलाओं की मौत हो गई है। मामले को लेकर सदर विधायक ने बताया कि देर रात मैरिज हॉल से काम करके वापस लौट रही पांच महिलाओं को पिकअप वाहन रोक दिया था जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई है दो महिलाएं घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है पीड़ित परिजनों को शासन द्वारा मिलने वाली आर्थिक सहायता जल्द से जल्द जलाई जाएगी साथ ही मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर अतिरिक्त सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

Yogi Bullet Train Ride: जापान में CM योगी ने बुलेट ट्रेन में की यात्रा, ट्रेन की रफ्तार 500 किमी प्रति घंटा, वीडियो वायरल
26 फ़रवरी 2026
कानपुर देहात: अकबरपुर पुलिस ने बारा जोड़ पुल के पास से 37 किलो 40 ग्राम अवैध गांजा पकड़ा, कीमत 18.70 लाख रुपए
26 फ़रवरी 2026
महोबा: पिता की इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हा बने निर्वेश ने हेलीकाप्टर से कराई दुल्हन आकांक्षा की विदाई
26 फ़रवरी 2026