महोबा: दबंग ने जीजा के साथ मिलकर दलित युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट, एसपी से न्याय की गुहार

रिपोर्ट: चन्द्रशेखर नामदेव महोबा (यूपी)। कबरई थाना क्षेत्र में एक दलित युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शहर से अपने गांव लौट रही युवती को रास्ते में रोककर एक दबंग ने अपने जीजा के साथ मिलकर अभद्रता की। विरोध करने पर दोनों ने युवती से मारपीट की, उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़िता महीनों से लगा रही न्याय की गुहार
पीड़िता का कहना है कि घटना बीते 9 सितंबर की है। वह महोबा शहर से कबरई थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव जा रही थी, तभी गांव के पास आरोपियों ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर कथित रूप से मारपीट की गई और मोबाइल क्षतिग्रस्त कर दिया गया।घटना को कई महीने बीत जाने के बावजूद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने जांच शुरू की
मामले पर सीओ सदर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। चूंकि घटना पुरानी बताई जा रही है, इसलिए शिकायत के आधार पर गहन जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि आरोपियों की भूमिका, घटना की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026