कोहली बोले-₹5 करोड़ लेकर प्रेमानंदजी के दर्शन की बात झूठी, ‘श्रद्धा और सम्मान की वजह से आश्रम जाता हूं’

✍️NNS Desk
कोहली बोले-₹5 करोड़ लेकर प्रेमानंदजी के दर्शन की बात झूठी, ‘श्रद्धा और सम्मान की वजह से आश्रम जाता हूं’

क्रिकेटर विराट कोहली ने फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के 5 करोड़ रुपए लेकर संत प्रेमानंद के आश्रम जाने के आरोपों को नकार दिया है. कोहली के प्रवक्ता ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि सभी आरोप झूठे, निराधार और तथ्यहीन हैं.

.उन्होंने कहा कि कोहली प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आश्रम सिर्फ गहरी श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं. मीडिया से अपील है कि वह किसी भी दावे को तथ्यों की जांच के बाद ही प्रसारित करे.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने सोमवार को दावा किया था कि कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को केलीकुंज आश्रम बुलाने के लिए 5 करोड़ रुपए दिए गए थे.

फलाहारी महाराज ने कहा- आपकी टीम में साधु भेष में बड़े-बड़े माफिया घुसे: फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने संत प्रेमानंद महाराज को एक चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने दावा किया कि संत की टीम के एक साधु गुट ने कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर प्रेमानंद महाराज के दरबार में दर्शन के लिए बुलाया था, ताकि महाराज को सेलिब्रिटी बनाया जा सके.

उन्होंने दावा किया कि प्रेमानंद महाराज की टीम में साधु के भेष में भू-माफिया घुस चुके हैं, जो यमुना के डूब क्षेत्र की जमीनें बेच रहे हैं और बच्चों की किडनी चोरी जैसे अपराधों में शामिल हैं. उन्होंने महाराज से गोवर्धन आने और मामले की CBI जांच की मांग करने की अपील की. कहा कि आप वहां सुरक्षित नहीं हैं. सरकार को आपको जेड प्लस सुरक्षा देनी चाहिए.

गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद से मिलने पहुंचे थे विराट-अनुष्का: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब तक 8 बार संत प्रेमानंद से मुलाकात कर चुके हैं. आखिरी बार गुरु पूर्णिमा से पहले 22 जुलाई को नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे थे. दोनों चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पांव आश्रम के अंदर गए थे। बारिश से रास्ते में कीचड़ था. विराट, अनुष्का का हाथ थामकर कीचड़ में चलते नजर आए थे.

उत्तर प्रदेश से और खबरें