कासगंज: 5 शव मिलने से सनसनी, मंजर देख पुलिस के भी उड़े होश

रिपोर्टर – सौरभ यादव यूपी के कासगंज में शनिवार की देर शाम एक ऐसा मंजर सामने आया, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। एक बंद पड़ा घर फंदे से लटकी हुई एक लाश और उसके पास में पड़े थे परिवार के 4 और सदस्यों के शव।दरअसल ये पूरा मामला अमांपुर थाना क्षेत्र के अमांपुर कस्बे का है। जहां एटा रोड़ पर 50 साल का श्यामवीर नाम का एक शख्स बेल्डिंग की दुकान चलाता था। और उसी दुकान के पिछले हिस्से में अपने परिवार के साथ रहता था।

परिवार में पत्नी, 2 छोटी छोटी बेटियां और एक बेटा था। पिछले 3 दिन से श्यामवीर के घर में कोई हलचल नहीं हुई। पड़ोसियों को शक हुआ। दोनों तरफ के दरवाजे अंदर से बंद थे। मामले को सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीछे के दरवाजे की जाली को फाड़कर देखा तो उसमें से श्यामवीर का शव फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। उसके साथ ही उसकी पत्नी शीला (48), बेटिया आकांक्षा (10) और प्राची (12), तथा 8 वर्षीय बेटे ग्रीस के शव पड़े हुए थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। मौके से फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
शुरुआती जांच में सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि पहले श्यामवीर ने अपने बच्चों को पत्नी को मारा और उसके बाद खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली। लेकिन इस घटना की असली वजह क्या थी, यह सवाल अब भी बरकरार बना हुआ है। यह घटना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए सोचने का विषय है। आखिर ऐसी कौन-सी पीड़ा थी, जो एक पूरे घर की सांसें थाम गईं? पुलिस मामले की जांच में जुटी है, आर्थिक तंगी का पहलू भी सामने आ रहा है। लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि इस मामले में क्या कुछ निकलकर सामने आता है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

औरैया : व्यापारियों का प्रदर्शन, सपा सांसद बोले– “इस सरकार में शंकराचार्य और ब्राह्मणों का सम्मान नहीं”
22 फ़रवरी 2026
Amid AI Summit Chaos PM Modi’s speech viral: “AI समिट को गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
22 फ़रवरी 2026
अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर किया हमला, PDA और गोरखपुर मामले को लेकर कही कई बातें
22 फ़रवरी 2026