कानपुर : मां ने धनुष-बाण देकर अलंकार का स्वागत किया:पार्टी बनाने के बाद निलंबित PCS अपने घर पहुंचे

कानपुर में अलंकार अग्निहोत्री का उनकी मां ने फरसा और धनुष-बाण देकर उनका स्वागत किया। समर्थकों ने देखो-देखो कौन आया…शेर आया और जिंदाबाद के नारे लगाए।अलंकार अग्निहोत्री ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।मां, पत्नी और बहन सभी ने कहा- हमारा पूरा परिवार अलंकार के फैसले के साथ है। मां ने कहा- बेटा अन्याय के खिलाफ लड़ो, हम सब साथ हैं। अलंकार अग्निहोत्री ने अपना मोबाइल दिखाते हुए बताया कि पार्टी बनाने के बाद देश भर से लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं।इसमें भाजपा और आरएसएस के लोग बड़ी संख्या में हैं। नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीतिक पार्टी बनाने वाले PCS अलंकार अग्निहोत्री गुरुवार दोपहर केशव नगर स्थित अपने आवास पर पहुंचे।

23 फरवरी को वृंदावन में राजनीतिक पार्टी ‘राम’ के गठन की घोषणा की
अलंकार अग्निहोत्री ने 23 फरवरी को वृंदावन में अपनी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) के गठन की घोषणा की थी। पार्टी का नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा यानी RAM रखा।पार्टी के झंडे में भगवान श्रीराम का तीर- धनुष है। अलंकार ने लोगों के सामने पार्टी का विजन और एजेंडा रखा था। कहा- भाजपा से जनरल और ओबीसी वर्ग का मोहभंग हो चुका है।
सभी पार्टियां हमारे संपर्क में हैं
अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- हमारे संपर्क में सभी पॉलिटिकल पार्टी, ब्राह्मण संगठन, किसान संगठन और सवर्ण समाज, OBC संगठन हैं। SC-ST के संगठन भी हमारे संपर्क में हैं। भाजपा और आरएसएस के लोग भी संपर्क कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी: 954 महिलाओं समेत 4543 अभ्यर्थी चयनित
14 जुलाई 2026
संभल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ईदगाह जमींदोज, 25 फीट ऊंची मीनार पर चला बुलडोजर
14 जुलाई 2026
कानपुर में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अरेस्ट किए 12 ठग
14 जुलाई 2026