Kanpur Metro Test Run: सेंट्रल से नौबस्ता तक पहली बार मेट्रो ट्रायल शुरू

Kanpur Metro Test Run: कानपुर। शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कानपुर मेट्रो का विस्तार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बुधवार को पहली बार कानपुर सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक मेट्रो का टेस्ट रन शुरू किया जाएगा। यह ट्रायल रन पहले चरण में अप लाइन (सेंट्रल से नौबस्ता) पर किया जाएगा।यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) के अनुसार, लगभग 20 दिन बाद डाउन लाइन (नौबस्ता से सेंट्रल) पर भी ट्रायल रन शुरू होगा। दोनों ट्रैक का सफल परीक्षण पूरा होने के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह से इस रूट को यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी है।

मेट्रो से 40 मिनट का सफर सिर्फ 13 मिनट में
सड़क मार्ग से नौबस्ता से कानपुर सेंट्रल आने में करीब 40 मिनट का समय लगता है। जबकि यूपीएमआरसी का दावा है कि मेट्रो से यह दूरी मात्र 13 मिनट में तय हो सकेगी। इससे शहर के उत्तरी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी।

सेंट्रल से नौबस्ता रूट का 8 किमी हिस्सा तैयार
कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 के अंतिम चरण में सेंट्रल से नौबस्ता तक कुल 8 किलोमीटर रूट तैयार किया गया है, जिसमें:
- 5 किमी एलिवेटेड सेक्शन
- 3 किमी अंडरग्राउंड सेक्शन
इस रूट पर कुल 7 स्टेशन बनाए गए हैं, जिनके बीच टेस्ट रन के दौरान ट्रैक, थर्ड रेल और सिग्नलिंग सिस्टम की जांच की जाएगी।

UPMRC का दावा: यात्रियों की संख्या बढ़कर 1 लाख तक पहुंचेगी
UPMRC के सीनियर पीआरओ पंचानन मिश्रा ने बताया कि IIT कानपुर से नौबस्ता तक कॉरिडोर-1 की कुल लंबाई 23.78 किमी है अभी IIT से कानपुर सेंट्रल तक 16 किमी रूट पर मेट्रो संचालित है रोजाना करीब 25 हजार यात्री मेट्रो में सफर कर रहे हैं नौबस्ता रूट शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या 80 हजार से 1 लाख तक पहुंच सकती है
तीसरे चरण में इन 7 नए स्टेशनों पर होगा टेस्ट रन
- झकरकटी
- ट्रांसपोर्ट नगर
- बारादेवी
- किदवई नगर
- वसंत विहार
- बौद्ध नगर
- नौबस्ता
इन इलाकों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
मेट्रो संचालन शुरू होने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर, बाबूपुरवा, किदवई नगर, बर्रा, दबौली, गुजैनी, कर्रही, बौद्ध नगर, जूही, गोविंद नगर, दादा नगर सहित कई प्रमुख मोहल्लों के लोगों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
Headlines से और खबरें

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर के भाई की जमानत याचिका खारिज, उन्नाव केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
20 फ़रवरी 2026
Nails Faster Grow Tips: नाखून तेजी से बढ़ाने और मजबूत बनाने के 7 असरदार घरेलू उपाय
20 फ़रवरी 2026
कानपुर: ई-रिक्शा चालक की मेहनताना राशि हड़पने का आरोप, सिपाही पर धमकी देने का वीडियो वायरल
20 फ़रवरी 2026