Kanpur Lamborghini Case: कथित ड्राइवर ने कोर्ट में किया सरेंडर, CCTV से खुली सच्चाई

कानपुर। चर्चित लेम्बोर्गिनी हिट एंड रन केस में बुधवार को बड़ा मोड़ आ गया। मामले में कथित ड्राइवर मोहन ने दोपहर में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह अपने वकील के साथ अदालत पहुंचा।

“गाड़ी मैं चला रहा था” – ड्राइवर का दावा
मीडिया से बातचीत में मोहन ने कहा, “शिवम मिश्रा की गाड़ी मैं ही चला रहा था। हादसे के बाद मैं कोने में खड़ा हो गया था। शिवम को दूसरी गाड़ी में ले जाया गया था। हम सभी गाड़ी चला लेते हैं।”मोहन के इस बयान ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।
पुलिस जांच में पिता का दावा निकला गलत
लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी शिवम मिश्रा के पिता और तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का दावा था कि उनका बेटा गाड़ी नहीं चला रहा था।लेकिन पुलिस जांच में सामने आए CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों ने इस दावे को गलत साबित कर दिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसे के समय कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था। कार में कोई अन्य ड्राइवर मौजूद नहीं था।घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज ने पूरी घटना की पुष्टि की है।
कोर्ट में पेश होगी जांच रिपोर्ट
पुलिस बुधवार को अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर रही है। वहीं, कारोबारी पक्ष की ओर से ACJM-7 कोर्ट में गाड़ी रिलीज करने की याचिका भी दायर की गई है, जिस पर सुनवाई जारी है।
आगे क्या?
अब कोर्ट में ड्राइवर मोहन के सरेंडर और पुलिस के साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी। यह देखना अहम होगा कि अदालत किसे जिम्मेदार मानती है और केस की दिशा किस ओर जाती है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

कानपुर देहात : विद्युत विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने की आशंका, रूरा नगर पंचायत में खुले ट्रांसफार्मर और झूलते तार बने खतरा
21 फ़रवरी 2026
सीएम योगी का सिंगापुर-जापान दौरा, यूपी में निवेश लाने की कोशिश पर अखिलेश का तंज
20 फ़रवरी 2026
रायबरेली के कुम्हार को 1.25 करोड़ का GST नोटिस, बोले- मेरा कोई बड़ा कारोबार नहीं
20 फ़रवरी 2026