कानपुर देहात: सपा की अल्पसंख्यक सभा में पूर्व मंत्री मोहम्मद इकबाल कादरी ने साधा निशाना, 2027 की तैयारी तेज

संवाददाता हिमांशु शर्मा कानपुर देहात: समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मोहम्मद इकबाल कादरी ने आज कानपुर देहात के जिला कार्यालय माती में आयोजित सभा में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी 2027 विधानसभा और मुख्यमंत्री चुनाव की तैयारियों के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन सपा कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष अरुण यादव बबलू राजा के नेतृत्व में किया गया
कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष अरुण यादव बबलू राजा के नेतृत्व में किया गया। करीब 50 लोगों की टीम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जिसके बाद सभा में प्रवेश कर उन्हें सम्मानित किया गया। सभा की अध्यक्षता अरुण कुमार बबलू राजा ने की और संचालन बृजमोहन फौजी ने किया।कार्यक्रम में शामिल लोगों में शिशुपाल यादव, शेखू खान, शरद मीरा वर्मा कश्यप, विमल संखवार, गंगा यादव, परमानंद यादव, इंजीनियर संजय यादव, बलदेव नायक, बदरुल हसन कादरी, सैयद जफर अहमद, समसूक हसन, इरशाद, अमिताभ गौतम, कांकेश चौहान, शिवम यादव, शोएब अख्तर मंसूरी, मनीष कमल और कई अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

2027 में माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है– मोहम्मद इकबाल कादरी
मोहम्मद इकबाल कादरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी ताकत लगाकर 2027 में माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वह समाज के सभी वर्गों को एकजुट करें और पार्टी को मजबूत करने में योगदान दें।कादरी ने कहा कि पार्टी की सफलता के लिए केवल विधानसभा चुनावों में जीतना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी भी बेहद जरूरी है।

कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की पहचान और प्रभाव बढ़ाएं- अरुण यादव
जिला अध्यक्ष अरुण यादव बबलू राजा ने भी सभा में संकल्प दोहराया कि कानपुर देहात में सभी समाजों को एकजुट कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जननायक माननीय अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की पहचान और प्रभाव बढ़ाएं।
अल्पसंख्यक सभा की भूमिका
अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव शेखू खान ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। उनका कहना था कि यह सभा समुदाय और पार्टी के बीच एक महत्वपूर्ण पुल की तरह काम करती है। आगामी चुनावों में अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह बैठकें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026