कानपुर देहात: माती में किसान-श्रमिक संगोष्ठी,सांसद देवेंद्र सिंह भोले बोले बिना भेदभाव पहुंच रहा लाभ

कानपुर देहात। जनपद के माती मुख्यालय में किसान-श्रमिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले द्वारा किया गया, जिसमें जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, किसान और मजदूर की आरती के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. संजय निषाद ने अपने संबोधन में वीबी जी रामजी योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त करने के उद्देश्य से बनाई गई है। डॉ. निषाद ने दावा किया कि किसानों, श्रमिकों और वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल आश्वासन दिए, जबकि वर्तमान सरकार धरातल पर परिणाम दिखा रही है। वहीं सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए किसानों और श्रमिकों से सरकारी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मौजूद कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने यूजीसी से जुड़े विरोध प्रदर्शन और भाजपा पदाधिकारियों के इस्तीफों को लेकर पूछे गए सवालों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को पूरी गंभीरता से लेती है और यदि कोई विषय महत्वपूर्ण होगा, तो उसे संसद में मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है
Headlines से और खबरें

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर के भाई की जमानत याचिका खारिज, उन्नाव केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
20 फ़रवरी 2026
Nails Faster Grow Tips: नाखून तेजी से बढ़ाने और मजबूत बनाने के 7 असरदार घरेलू उपाय
20 फ़रवरी 2026
कानपुर: ई-रिक्शा चालक की मेहनताना राशि हड़पने का आरोप, सिपाही पर धमकी देने का वीडियो वायरल
20 फ़रवरी 2026