कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा, गर्भवती महिलाओं व बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

✍️Amisha Sachan
कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा, गर्भवती महिलाओं व बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

कानपुर देहात के जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष, कलेक्ट्रेट में हुई, जिसमें स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय और आगामी विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान की आंतर्विभागीय समीक्षा की गई।

बैठक में सबसे पहले पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संस्थागत प्रसव बढ़ाया जाए, मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने के उपाय किए जाएँ, जननी सुरक्षा योजना का लाभ सही तरीके से सुनिश्चित किया जाए, और गर्भवती महिलाओं व बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने सभी एमओआईसी को विशेष रूप से संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए और मातृत्व मृत्यु के मामले में संवेदनशीलता बरतने को कहा।जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत कमजोर बच्चों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों के प्रति विशेष सतर्कता बरती जाए और आने वाले सभी मरीजों की समय पर जांच सुनिश्चित की जाए। बैठक में टीकाकरण, आभा आईडी, टीवी, तम्बाकू उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम आदि की समीक्षा की गई और दिशा निर्देश दिए गए।

— NATION NOW समाचार (@nnstvlive) March 31, 2026

संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान

बैठक के दूसरे सत्र में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाए जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान पर चर्चा की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए के सिंह ने जिलाधिकारी को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे कार्ययोजना के अनुसार समस्त गतिविधियां सुनिश्चित करें और की गई गतिविधियों से संबंधित फोटोग्राफ्स संबंधित ग्रुप में भेजें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को कंट्रोल रूम स्थापित कर अभियान की मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया।इसके साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी और अभिशासक अधिकारी को ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, एंटी-लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और जागरूकता संबंधी गतिविधियों को योजना के अनुसार कराए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, सीएमएस वंदना सिंह और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, सभी एमओआईसी, ईओ आदि उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश से और खबरें