कानपुर देहात ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में शोक का माहौल

✍️Amisha Sachan
Kanpur Dehat Cop Bike Accident Death | Unknown Vehicle Collision

खबर कानपुर देहात से है। जहां पर ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में शोक का माहौल रसूलाबाद में ड्यूटी पर जा रहे एक बाइक सवार सिपाही केशव यादव की अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई। यह घटना पहाड़ीपुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट हुई। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है।जानकारी के अनुसार, रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र की कहिजरी चौकी में तैनात सिपाही केशव यादव (30), पुत्र मुन्नालाल, निवासी बजरिया बरहान खांडा, जनपद आगरा, सरकारी कार्य से पहाड़ीपुर गए थे। कागजात तामील कराने के बाद वह अपनी सरकारी बाइक से कहिजरी चौकी लौट रहे थे।

इसी दौरान पहाड़ीपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में केशव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।इसी बीच, अटिया रायपुर में एक नाबालिग आत्महत्या प्रकरण की जांच कर लौट रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, रसूलाबाद कोतवाल एस.एन. सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे एक सरकारी बाइक पड़ी देखी। उन्होंने वाहन रोककर जांच की तो पाया कि सिपाही केशव यादव गंभीर अवस्था में पड़े थे।

पुलिस अधिकारियों ने तुरंत उन्हें एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रसूलाबाद पहुंचाया। वहां डॉ. सौरभ शाक्य ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक छा गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार और कोतवाल एस.एन. सिंह ने मृतक सिपाही की पत्नी संतोष देवी को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है

उत्तर प्रदेश से और खबरें