कानपुर देहात बीजेपी में बड़ा चेहरा उभरा,अंशू तिवारी बने जिला उपाध्यक्ष, गांव में जश्न का माहौल

✍️Amisha Sachan
कानपुर देहात बीजेपी में बड़ा चेहरा उभरा,अंशू तिवारी बने जिला उपाध्यक्ष, गांव में जश्न का माहौल

बीजेपी द्वारा शनिवार की देर शाम जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें रनियां क्षेत्र के नजदीकी गांव अलियापुर गांव के रहने वाले भाजपा नेता अंशू तिवारी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गांव सहित क्षेत्र भर में खुशी का माहौल है। रविवार को अंशू तिवारी ने गांव में स्थित एक देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।रनियां – मैथा मार्ग पर स्थित अलियापुर गांव निवासी अंशू तिवारी उर्फ शैलेश तिवारी को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की संस्तुति पर कानपुर देहात जिले की जिलाध्यक्ष रेणुका सचान द्वारा जारी की गई जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

जानकारी पर उनके पैतृक गांव अलियापुर में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ढोल बजा व आतिशबाजी कर अपनी खुशी जताई। रविवार की सुबह नव नियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंशू तिवारी ने दर्जनों समर्थकों के साथ अलियापुर गांव स्थित एक देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत भाजपा के नवनियुक्ति जिला उपाध्यक्ष अंशु तिवारी का कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने फूल मालाओं तथा अंग वस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया।

ग्रामीणों ने लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। भाजपा नेता अंशू तिवारी ने कहा कि पार्टी की ओर से मिली अहम जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह बखूबी निर्माण करेंगे तथा पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।इस दौरान मंडल अध्यक्ष रनियां धर्मेन्द्र कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अकबरपुर आशीष दीक्षित, सभासद रीतेश गुप्ता, ग्राम प्रधान करबक संजय पांडेय, प्रधान अलियापुर गोपाल गौतम, रजत प्रताप सिंह, अमित शर्मा रानू, दुष्यंत शुक्ला, सुनील तिवारी, रजपाल सिंह, जंग बहादुर सिंह, टीटू श्रीवास्तव, विकास तिवारी, रानू गौतम, अंकुश शर्मा, अभय तिवारी, अमन, कमलेश, रजनीश, गुरु प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश कमल, दिनेश शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश से और खबरें